फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्दवा खुइनल और कमरऊ पंचायत में खत्म होगी पेयजल समस्या

विज्ञापन
कमरऊ उठाऊ पेयजल योजना का निर्मित स्टोर टैंक। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
सतौन (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल की कमरऊ और बोहल बल्दवा खुइनल पंचायत के ग्रामीणों को अब पेयजल समस्या से निजात मिल जाएगी। इन दोनों पंचायतों के करीब 23 गांवों के लिए कमरऊ में दो करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना बन रही है। योजना का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग ने इस पेयजल योजना को अप्रैल माह के अंत तक पूरा कर चालू करने का लक्ष्य रखा है। योजना के बनने से दोनों पंचायतों की तीन हजार की आबादी को रोजाना डेढ़ लाख लीटर पानी की आपूर्ति होगी। गौरतलब है कि इन दोनों पंचायतों के करीब दो दर्जन गांवों में गर्मियों के मौसम में पेयजल की भारी किल्लत रहती थी। ऐसे में जलशक्ति विभाग के कफोटा सब डिवीजन के अंतर्गत कमरऊ में उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य जारी है। योजना के तहत स्टोर टैंक, पंप हाउस बनेगा। इसके अलावा करीब नौ किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा रही है।
---
इन गांवों को मिलेगी पेयजल सुविधा
इस उठाऊ पेयजल योजना बनने से ग्राम पंचायत कमरऊ के चौकी, मुनाना, शालना, खजियार, टिंबी, शीलडी, देंवला, शुकारा, पारलो गांव को पेयजल सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बोहल बल्दवा खुइनल पंचायत के खुइनल, बल्दवा, बोहल, बनाना, गुइला, चंजोत, चमीयरा, तिलोरधार आदि गांवों में पेयजल आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

----
अप्रैल तक पूरा होगा पेयजल योजना का निर्माण : विरेंद्र शर्मा
जलशक्ति विभाग उपमंडल कफोटा के कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पेयजल योजना का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। यह योजना दो करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। तीन किमी पानी को पहले देंवला खड्ड से बगनधार चढ़ाया जाएगा। यहां डेढ़ लाख का स्टोर टैंक बनाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य छोटे टैंकों का निर्माण भी किया जाएगा। अप्रैल माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
---
सालों की पेयजल समस्या होगी हल: मोहन ठाकुर
कमरऊ पंचायत के प्रधान मोहन ठाकुर ने बताया कि इस पेयजल योजना बनने से गांवों को भरपूर पेयजल आपूर्ति मिलेगी। साथ ही वर्षों पुरानी पेयजल समस्या भी हल होगी।
--
प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भरता से मिलेगी निजात: नरेश तोमर
बल्दवा बोहल खुइनल पंचायत प्रधान नरेश तोमर ने बताया कि इस योजना से उनकी पंचायत को ज्यादा फायदा मिलेगा। दूर दराज बसे गांव आज भी प्राकृतिक स्रोतों के सहारे है। पुरानी ग्रेविटी की लाइन के से आपूर्ति की जा रही थी जो अक्सर टूट जाती थी।
--
खुइनल के ग्रामीणों को राहत: सुरेंद्र शर्मा
ग्रामीण सुरेंद्र शर्मा (पिंकू) ने बताया कि गांव खुइनल के लोग सालों से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। योजना के बन जाने से उनकी समस्या का समाधान होगा। खुइनल के लोगों के लिए यह योजना बड़ी राहत प्रदान करेगी।
---
आयोजनों को लेकर रहती थी चिंता: कर्म सिंह
गुइला गांव के कर्म सिंह का कहना है कि पानी की समस्या से अक्सर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का जीवन मुश्किल भरा रहता था। शादी समारोह में सबसे ज्यादा चिंता पानी की रहती थी। यदि यह योजना सुचारु हो जाती है तो यहां के ग्रामीणों को पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
----
विभाग जल्द पूरा करवाएं निर्माण: डॉ. जयचंद
ग्रामीण डॉ. जयचंद शर्मा ने बताया कि उनके गांव में पेयजल की भारी किल्लत रहती है। खासकर गर्मियों के मौसम में तो समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि योजना का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें