राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यातायात प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में बुधवार रात को राजगढ़-सोलन मार्ग में नाका लगाया। इसमें दो कार चालकों के शराब पीकर वाहन चलाने पर चालान काटे गए।
इसके अलावा यातायात नियमों की अवहेलना पर एक दर्जन अन्य वाहनों के चालान भी काटे गए हैं। एएसआई वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि चालकों से शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की गई है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके।