फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगड़ाह में कोरोना से राजस्व विभाग के कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुरधार/संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत राजस्व विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की कोरोना संक्रमण से मौत का मामला सामने आया है। विभाग ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत मृतक का अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के सैंज गांव के एक कर्मचारी को गंभीर अवस्था के चलते संगड़ाह अस्पताल में लाया गया, लेकिन वह पहले ही दम तोड़ चुका था। चिकित्सकों ने रोगी के लक्षणों को देखते हुए उसका कोविड सैंपल लिया। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मृतक राजस्व विभाग में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंपा।
पंचायत प्रधान करतार सिंह मिंटू ने बताया कि मृतक घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। एसडीएम डॉ. विक्रम नेगी ने बताया कि मृतक का पंचायत और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि कोविड नियमों के अनुसार मृतक को 50 हजार की राशि स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
सिरमौर जिला में कोरोना के आठ नए मामले
नाहन (सिरमौर)। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले आए हैं, जबकि 20 लोग स्वस्थ हुए है। जिले में 54 सक्रिय मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार को कुल 288 सैंपल की जांच की गई। इसमें आरटीपीसीआर से जांचे 126 सैंपल से दो लोग और जिले के विभिन्न हिस्सों से जांचे 162 सैंपल से छह लोग संक्रमित आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार गौतम ने बताया कि वीरवार को कोरोना संक्रमण के आठ मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें