फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को मिली रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। सराहां बाजार में लाखों के गहने और नकदी चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 20 मई को सराहां बाजार में एक दंपती के घर से दिन के समय ताले तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के गहने और 60 हजार नकदी चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 48 घंटे में हरियाणा के गांव घिलौर माजरी, तहसील रादौर, जिला यमुनानगर निवासी दो लोगों को पकड़ लिया। इसके लिए पुलिस ने थाना प्रभारी पच्छाद बलदेव सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था।
टीम ने साइबर सेल की मदद लेते हुए दो दिन के भीतर ही दोनों आरोपियों को धर दबोचा। साथ ही उनके कब्जे से चोरीशुदा सामान भी बरामद किया। थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें