फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराल में 1300 नशीले कैप्सूल समेत दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस की एसआईयू टीम नाहन ने बहराल के समीप वाहन में सवार दो लोगों से करीब 1300 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने थाना पांवटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम नाहन के मुख्य आरक्षी राम कुमार, आरक्षी उमेश कुमार, राम कुमार और सुहेब अहमद की टीम ने हरियाणा राज्य सीमा सड़क पर नाका लगाया था। इस दौरान हरियाणा की तरफ से कार पहुंची जिसमें कुलदीप सिंह(36) निवासी ग्राम चुली तहसील ददाहू तथा गुमान सिंह(53) निवासी ग्राम रामपुर डाक घर धौलाकुआं सवार थे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखी पॉलिथीन से करीब 1300 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं।
इन कैप्सूलों के बारे में दोनों व्यक्ति कोई पर्ची या परमिट पुलिस को नहीं दिखा पाए। लिहाजा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पांवटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें