फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई पांवटा साहिब में शुरु होगा नि:शुल्क डीडीईओ अल्प अवधि कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पांवटा साहिब में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीडीईओ) अल्पावधि कोर्स शुरू होगा। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 30 जून तक सादे कागज आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ समस्त प्रमाण पत्रों सहित योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बोनाफाइड हिमाचली और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लगाना जरूरी है।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य ई. सुशील कुमार गर्ग ने बताया कि यह कोर्स निशुल्क होगा और कोर्स पास करने के बाद संस्थान रोजगार दिलाने में भी सहायता करेगा। इस कोर्स में केवल 30 सीटें भरी जानी है। कोर्स के लिए वांछित योग्यता कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। कोर्स की अवधि लगभग तीन महीने (400 घंटे) होगी। कोर्स पूर्ण करने के बाद पास होने वाले छात्रों/छात्राओं को भारत सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त एनएसक्यूएफ लेवल-चार प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। महिला/छात्राओं को उपरोक्त कोर्स के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए व्यक्तिगत रूप से या फिर दूरभाष नंबर 01704-222344 या 7018492234 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें