कोड़गा-सखौली सड़क दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। संवाद
- फोटो : NAHAN
सतौन(सिरमौर)। सतौन के समीप मानल-कांटी मशवा सड़क पर बुधवार देर रात एक ट्रक खाई में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा में प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार कांटी माशवा सड़क पर दोसड़का के पास चालक ट्रक (एचपी17 बी-3424) को पीछे मोड़ रहा था। इस दौरान ट्रक सड़क से बाहर होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर संपर्क सड़क कोड़गा-सखोली पर जा पहुंचा। वाहन गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे बुरी तरह से घायल हुए सुंदर सिंह नामक व्यक्ति को बाहर निकाला। लोगों ने उसे पांवटा अस्पताल पहुंचाया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के तीन टुकड़े हो गए हैं। ट्रक के गिरने से कुछ घंटों के लिए संपर्क सड़क बंद रही। डीएसपी पांवटा वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।