सराहां के टिक्कर में सड़क के किनारे पलटा ट्रक। संवाद
सड़क पर बिल्ली आने से अचानक ब्रेक लगाने पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। थाना पच्छाद के अंतर्गत सराहां के टिक्कर के समीप देर रात एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक नाहन से सोलन की तरफ जा रहा था। जानकारी के अनुसार एक ट्रक सराहां से आगे टिक्कर के पास पहुंचा तो अचानक सड़क पर बिल्ली आने से चालक ने जोर से ब्रेक लगा दी। इस दौरान संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में चालक और क्लीनर को हल्की चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें सराहां अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पच्छाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की। फिलहाल इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। हादसे की पुष्टि थाना प्रभारी पच्छाद जय सिंह ने की है।
-संवाद