आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन में धन्वंतरि जयंती जयंती पर बच्चों को जानकारी देते डॉ. नरेश चौहान। संव
बच्चों को तंबाकू मुक्त अभियान के बारे में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन में धन्वंतरि जयंती का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा के मार्गदर्शन और प्रभारी डॉ. नरेश चौहान की देखरेख में कार्यक्रम का संचालन किया गया। समारोह की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चन और आरती से हुई।
डॉ. नरेश चौहान ने इस दौरान जय माता ठारी कोचिंग सेंटर नाहन से आए लगभग 50 बच्चों को नशे और तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इसके अलावा बच्चों को तंबाकू मुक्त अभियान के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को आयुष काढ़ा पिलाया गया और फल-मिठाइयां वितरित की गईं।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने सभी को धन्वंतरि दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में शनिवार को धन्वंतरी जयंती मनाई जा रही है।
-संवाद