फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एनएच किनारे खड़े वाहन बन रहे हादसों की वजह, ट्रक-कार में भिड़ंत

विज्ञापन
एनएच 707 बद्रीपुर गुम्मा सड़क पर सतौन में सड़क के दोनों छोर पर खड़ी गाड़िया
विज्ञापन
-सतौन में ट्रक यूनियन से पुराने बस स्टैंड तक सड़क के दोनों ओर कब्जा, फुटपाथ भी वाहनों से पैक
विज्ञापन

-रात को हादसे में कार को लाखों का नुकसान, पंचायत प्रधान की चेतावनी
-पहले समझाएंगे, नहीं माने तो प्रशासन से करेंगे शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। नेशनल हाईवे (एनएच) 707 बद्रीपुर-गुम्मा मार्ग पर सतौन में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ट्रक हादसों को न्योता दे रहे हैं। बीती रात भी यहां एक ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कार को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। इसके बावजूद सड़क किनारे खड़े वाहनों की समस्या पर न तो प्रभावी कार्रवाई होती नजर आ रही है और न ही ट्रक संचालक इस ओर गंभीरता दिखा रहे हैं। ट्रक यूनियन कार्यालय से पुराने बस स्टैंड तक सड़क के दोनों ओर ट्रक खड़े रहने से मार्ग पर कई बार एक ही वाहन के निकलने की जगह बचती है। इससे हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है।
सतौन उत्तर भारत की सबसे बड़ी चूना पत्थर मंडियों में शामिल है। यहां स्थानीय ट्रक संचालकों के साथ बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में ट्रक चूना पत्थर भरकर दूसरे राज्यों के लिए रवाना होते हैं। रोजाना कई दर्जन बाहरी वाहन यहां पहुंचते हैं। स्थानीय और बाहरी ट्रकों की सड़क किनारे पार्किंग से यातायात प्रभावित हो रहा है और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों दलीप शर्मा, गुलाब सिंह, रणजीत, अनिल शर्मा और प्रकाश शर्मा ने बताया कि ट्रक यूनियन कार्यालय से पुराने बस स्टैंड तक सड़क के दोनों ओर ट्रक खड़े रहते हैं। कई बार ट्रकों की मरम्मत का काम भी सड़क पर ही किया जाता है। यहां तक कि पैदल चलने वालों के लिए बने फुटपाथ पर भी वाहन खड़े कर दिए जाते हैं।
सड़क के दोनों ओर बनी नालियों के ऊपर फुटपाथ पर वाहनों की पार्किंग होने से पैदल चलने वालों के लिए रास्ता बाधित हो जाता है। ऐसे में राहगीरों को सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के बीच दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
ट्रक संचालकों को कई बार समझाया : वीरेंद्र
ट्रक सोसाइटी के अध्यक्ष वीरेंद्र ने बताया कि ट्रक संचालकों को कई बार सड़क किनारे ट्रक खड़े नहीं करने के लिए कहा गया है। इसके बावजूद कुछ संचालक निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सड़क पर बेतरतीब पार्किंग से आम लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


पहले बैठक, फिर प्रशासन से शिकायत : प्रधान
पंचायत प्रधान पंकज शर्मा ने कहा कि सड़क के दोनों ओर वाहनों को खड़ा करना उचित नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए पहले ट्रक संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें समझाया जाएगा। यदि इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो प्रशासन को लिखित शिकायत भेजी जाएगी, ताकि सड़क पर बेतरतीब पार्किंग की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें