फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत ढंग से पार्क किए वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
नाहन चौगान के समीप वन-वे मार्ग पर पार्क वाहनों के चालान करता यातायात कर्मी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। यातायात पुलिस नाहन ने पुराने आर्ट्स कॉलेज के सामने वाली सड़क पर अवैध रूप से पार्क किए वाहनों के चालान काटे। यातायात पुलिस प्रभारी रामलाल चोपड़ा की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने यहां नो पार्किंग जोन में पार्क किए वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन

बता दें कि इस मार्ग पर लोग अवैध रूप से लगातार वाहन पार्क कर रहे हैं। ऐसा किए जाने से पहले से ही यह संकरा मार्ग और अधिक संकरा हो रहा है। आलम यह है कि यहां दोपहिया वाहन को पास देने के लायक भी जगह नहीं बचती। यातायात पुलिस कई-कई बार यहां अवैध रूप से पार्क वाहनों के चालान काट चुकी है। इसके बाद भी लोग यहां वाहन खड़ा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
शुक्रवार को यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा की टीम ने एक बार फिर से इस मार्ग पर अवैध रूप से पार्क किए वाहनों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने यहां करीब 10 वाहनों के चालान काटे। कई वाहन मालिकों को चेतावनी भी दी। यातायात प्रभारी ने कहा कि पुलिस का मकसद किसी को परेशान करना नहीं है। सभी को नियमों का पालन करते हुए वाहन को पार्किंग जोन में ही खड़ा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें