फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गिरि नदी के बांगरण सिंगल-वे पुल पर लग रहा ट्रैफिक जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह और शाम लोगों को झेलनी पड़ रही ज्यादा परेशानी
विज्ञापन


लंबे समय से पुल को चौड़ा करने की उठ रही मांग
पुरूवाला (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा क्षेत्र में गिरि नदी के बांगरण सिंगल-वे पुल का चौड़ीकरण न होने के कारण आए दिन जाम लग रहा है। इससे सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस रहे हैं। इसके चलते लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसी ही स्थिति यहां रविवार को भी देखने को मिली। सुबह साढ़े दस बजे के लगभग पुल के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जल्द ही जाम को खुलवा दिया गया। लेकिन हर रोज लगने वाले ट्रैफिक जाम से चालक परेशान हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के व्यापार मंडल और समाजसेवी इमरान खान, मोहन, सुरजीत, मुकेश, प्रदीप आदि का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों सहित जिले के उच्च अधिकारियों से डबल लेन पुल निर्माण की मांग कर चुके हैं। पुल का चौड़ीकरण अथवा डबल लेन पुल निर्माण हर बार कागजों तक ही सीमित रह जाता है।

विधायक सुखराम चौधरी ने भी लोगों को आश्वासन दिया था कि गिरि नदी पर बांगरन के पास डबल लेन पुल बनाया जाएगा। कई वर्ष बीत जाने के बाद भी पुल निर्माण शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि पुल का निर्माण न होने के कारण हर रोज वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। सुबह और शाम के समय समस्या अधिक रहती है। उन्होंने मांग की कि जल्द यहां डबल लेन पुल का निर्माण करवाया जाए ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल सके।

पुरूवाला थाना प्रभारी राजेश पाल का कहना है कि सिंगल वे पुल होने के कारण अकसर जाम लग जाता है। सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक जाम को खुलवा दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें