फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हरिपुरधार के पास दो सड़क हादसे सात लोग घायल

विज्ञापन
हरिपुरधार के सांसकिल नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सड़क पर पाला पड़ने से फिसलीं गाड़ियां
विज्ञापन

सांसकिल और हैलीपेड के पास बोलेरो हुईं दुर्घटनाग्रस्त
घायलों में 6 पर्यटक हरियाणा के भी शामिल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा घर
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। हरिपुरधार के पास 15 घंटे के अंतराल में दो सड़क हादसे हुए। हादसों में सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़कों पर जमे पाले पर फिसल कर गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हुईं।

पहला हादसा हरिपुरधार से करीब 3 किलोमीटर दूर सांसकिल में हुआ। यहां बोलेरो गाड़ी करीब 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें बताई जा रही हैं। यह हादसा शनिवार देर रात्रि उस समय हुआ जब गाड़ी हरिपुरधार से नोहराधार की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


दूसरा हादसा हरिपुरधार हैलीपेड के पास पेश आया। यहां हरियाणा नंबर बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गाड़ी में सवार 6 पर्यटकों को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि यहां बड़ी अनहोनी होने से टल गई। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र संगड़ाह पहुंचाया गया। यहां उनका प्राथमिक उपचार करने के उपरांत उन्हें घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी मंसाराम ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
बता दें कि क्षेत्र में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद सड़क पर पाला जमने के कारण इस प्रकार के हादसे हो रहे हैं। इससे पहले भी सड़क पर बड़ी और छोटी गाड़ियां फिसल चुकी हैं। बर्फबारी के उपरांत मौसम साफ होने से क्षेत्र में बाहरी राज्यों से पर्यटकों की आमद बढ़ गई है।
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक मुकेश डडवाल ने पर्यटकों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि वे रात और सुबह के समय यात्रा से परहेज करें। सड़क पर पाला जमने के बाद उस पर गाड़ी चलाने से हादसा हो सकता है।

हरिपुरधार के सांसकिल नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें