शिमला के जुब्बल में आज से शुरू होनी है प्रतियोगिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास की तीन छात्राओं का राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ये छात्राएं शिमला के जुब्बल में अंडर-14 टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सिरमौर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 अक्तूूबर तक शिमला जिले के जुब्बल में होगा। टीम के कोच धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि जिला स्तर पर स्कूल की छात्राओं सुहाना, यशवी और आरुषि का बेहतर प्रदर्शन उनके चयन का आधार बना। स्कूल के प्रधानाचार्य रघुवीर तोमर, एसएमसी कमेटी प्रधान मान सिंह, बीडीसी सदस्य शशिबाला, पंचायत प्रधान सुरेश चौधरी, सुमन, सर्वजीत कौर, राजकुमार व मुल्कराज ने कहा कि स्थानीय स्कूल की टीमें हैंडबाल, योग के बाद अब टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग व जूडो में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इन खिलाड़ियों के चयन पर कोच, टीम सदस्यों और अभिभावकों को बधाई दी है।