फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़ खंड में उप स्वास्थ्य केंद्रों की अपनी सेहत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुष-महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 26 में से 21 पद खाली, मरीज परेशान
विज्ञापन


33 पंचायतों के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल

वेद प्रकाश ठाकुर

राजगढ़ (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड राजगढ़ में ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं का जिम्मा संभालने वाले उप-स्वास्थ्य केंद्र खुद ही बीमार हालत में नजर आ रहे हैं। 33 पंचायतों में स्थापित 13 उप स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की भारी कमी चल रही है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है।

दसअसल, 13 उप स्वास्थ्य केंद्रों में पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 13 स्वीकृत पदों में से 12 खाली हैं। जबकि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 13 में से 9 पद रिक्त हैं। सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनात करने का निर्णय लिया। उसमें भी मात्र सात ही तैनात किए गए हैं, शेष छह पद खाली पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


इन उपस्वास्थ्य केंद्रों का उद्देश्य ग्रामीण जनता को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच और अन्य आवश्यक सेवाएं उनके घर-द्वार पर प्रदान करना है, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह सेवाएं चरमरा गईं हैं। लोगों को मामूली बुखार या सिरदर्द जैसी बीमारी के लिए भी शहरों का रुख करना पड़ रहा है।

विशेष रूप से रासूमांदर और पझौता जैसे दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। वहां खुले स्वास्थ्य संस्थानों में एक साधारण गोली देने वाला भी मौजूद नहीं है, जिससे लोगों को समय, पैसा और श्रम तीनों गंवाने पड़ रहे हैं। स्टाफ की कमी से टीकाकरण और अन्य कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


कई मर्तबा एक ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता को अलग-अलग उपकेंद्रों में जाकर सेवाएं देनी पड़ती हैं, जिससे कार्यभार अत्यधिक बढ़ जाता है।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उपासना शर्मा ने रिक्त पदों की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना समय-समय पर उच्च अधिकारियों को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को हाल ही में तैनात किया गया है।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें