फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी से केसर चोरी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र में संचालित तिरुपति वैलनेस कंपनी प्रबंधन ने केसर (सैफरॉन) चोरी का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत मिलने पर माजरा पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। कंपनी के मैनेजर जगदीश प्रसाद ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें कहा है कि वीरवार को कंपनी का एक कर्मचारी अब्दुल हामिद केसर चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया है। लंच के बाद अब्दुल हामिद जब कर्मचारी कैंटीन से वापस आ रहा था, तो संदेह के आधार पर चैंजिंग रूम में उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान करीब 10 ग्राम कैसर (सेफरॉन) बरामद हुआ।
विज्ञापन

रंगे हाथों पकड़े जाने पर अब्दुल हामिद ने चोरी की बात कबूल की और बताया कि केसर को वह अन्य कर्मचारियों के साथ पहले भी कई बार चोरी कर चुका है।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कश्मीरी केसर की कीमत 3 से 5 लाख प्रति किग्रा और स्थानीय बाजारों में अन्य केसर की कीमत 75 हजार से डेढ़ लाख रुपये प्रति किग्रा तक होती है।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर आरोपी व अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें