पुरुवाला (सिरमौर)। राजबन पुलिस ने तिलौरधार में एक घर से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार राजबन पुलिस टीम एक निजी वाहन में कमरऊ-तिलौरधार मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि तिलौरधार में एक व्यक्ति कपिल अपने रिहायशी मकान में शराब का अवैध धंधा करता है। पुलिस टीम ने कपिल के घर पर दबिश दी। पुलिस को घर से तीन पेटियां बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 12-12 बोतल संतरा मार्का की अवैध शराब मिली। डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर तिलौरधार में एक मकान में दबिश दी गई। तीन पेटियां में 36 बोतल अवैध शराब थी। इस मामले में कमरऊ तहसील के गांव शालना निवासी कपिल देव (33) के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।