फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मेडिकल काॅलेज से भागा विचाराधीन बंदी चार घंटे मशक्कत के बाद पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से फरार हुआ अंडर ट्रायल बंदी पुलिस ने चार घंटे में दबोच लिया। पुलिस ने उसे नाहन के समीप नवोदय स्कूल के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कार चोरी के मामले में आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में अंडर ट्रायल चल रहा हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी का रहने वाला निशांत सुबह करीब साढ़े पांच बजे के आसपास मेडिकल कालेज नाहन से पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया। अंडर ट्रायल बंदी मेडिकल कॉलेज से जंगल के रास्ते से भागकर नवोदय स्कूल से गाड़ी में लिफ्ट लेने की फिराक में था। इसी दौरान उसे पुलिस ने दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार विचाराधीन बंदी 4 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 8 अप्रैल से वह मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन चल रहा था। बताया जा रहा है कि बंदी को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं, जिसके उपचार के लिए पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची थी। उपचार के दौरान बंदी के फरार होने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया। आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन के जेल अधीक्षक सुशील ठाकुर ने बताया कि विचाराधीन बंदी 4 अप्रैल को जेल भेजा गया था। बंदी को इलाज के लिए पुलिस कस्टडी में नाहन मेडिकल कॉलेज में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चार घंटे के भीतर फरार हुए बंदी को नाहन के समीप नवोदय विद्यालय के पास पकड़ लिया। इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

मीनाक्षी शाह, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें