फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गाड़ी के साथ चालक को किया अगवा, हाथापाई भी की

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक यूनियन प्रधान और कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना क्षेत्र के अजीवाला में कंपनी गेट से ट्रक चालक और वाहन को अगवा करने का मामला सामने आया है। कंपनी के कर्मचारियों का आरोप है कि स्थानीय ट्रक यूनियन के प्रधान जसमेर सिंह भूरा और उनके साथियों ने ट्रक चालक विरेंद्र को पकड़कर वाहन सहित तारुवाला ले गए। घटना से कर्मचारियों में भय का माहौल है और उद्योग संचालन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
कंपनी के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज विक्रम पाल ने बताया कि सोमवार को एंबेसडर बिल्डिंग कंपनी अजीवाला से ट्रक लादकर निकाला जा रहा था। इस दौरान कुछ लोग कारों में आए और चालक के साथ हाथापाई की। इसके बाद ट्रक और चालक को जबरन ले जाया गया। चालक से फोन पर संपर्क करने पर यूनियन प्रधान ने धमकाते हुए कहा कि कल देख लेंगे, जो करना होगा कर लेना। शिकायत मिलने के बाद माजरा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने कहा कि आरोपी और घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कुछ माह पहले भी यूनियन प्रधान ने एक गाड़ी का रास्ते में रोककर कागज छीन लिए थे। उनका आरोप है कि इस तरह की गुंडागर्दी से कर्मचारियों में भय पैदा हो गया है। औद्योगिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें