फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तपस्या अध्यक्ष और शिवानी ने ली उपाध्यक्ष की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन कॉलेज में एससीए के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में वीरवार को केंद्रीय छात्र संघ के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने की। उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें अपने दायित्वों को निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ निभाने की अपील की।
इस वर्ष की छात्रसंघ में तपस्या (अध्यक्ष), शिवानी (उपाध्यक्ष), ध्रुव पंडित (सचिव) और महक (सह-सचिव) के रूप में चयनित हुए। सदस्यों में कल्याण देवी, अथर्व शर्मा, तनिशा, सुन्द्रम, दीक्षा, नेहा, मोनिका, सपना, रिया शर्मा, धिमांशि, सत्यम, साक्षी कंवर, असीमा ठाकुर, मेघा देवी, उषा देवी, आदित्य अट्री और आशिता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में समिति के सदस्य डॉ. देव राज शर्मा (संयोजक), डॉ. विवेक नेगी, डॉ. जगपाल सिंह तोमर, डॉ. रवि कांत शर्मा, नवदीप कौर शाह, डॉ. सलोनी सूद, शुभम और दीपक कुमार (क्लर्क) भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें