एसवीएन स्कूल नाहन में आयोजित प्रश्नोत्तरी स्पर्धा के दौरान प्रतिभागियों से प्रश्न पूछते शिक्ष?
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य पर एसवीएन स्कूल नाहन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कनिष्ठ वर्ग में तनवी और इश्मित की जोड़ी ने पहला, एनी और विक्रमादित्य दूसरा और भाविका और सलोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में मुस्कान भारद्वाज और वंशिका, नंदिनी सैनी व सुदिति चौहान, मन्नत गर्ग व शौर्य शर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ निबंध लेखन में भवानी, वैष्णवी शर्मा और लुभावना, वरिष्ठ चित्रकला में रश्मि, विवेक तोमर और स्वंदीप क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
कनिष्ठ नारा लेखन में संचिता, वंशिका और मुस्कान ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला प्राथमिक शिक्षा निदेशालय और राज्य जैव विविधता बोर्ड के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक शालू परमार ने विद्यार्थियों का संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य पर सबके लिए एक साझा भविष्य का निर्माण शीर्षक के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस स्पर्धा में स्कूल के 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
शिक्षा उपनिदेशक गुरजीवन कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह, अयूब खान, आशीष शर्मा, मोहनलाल और रविंद्र पराशर आदि मौजूद रहे।