फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार छात्र हित में नहीं कर रही कार्य

विज्ञापन
पीजी कॉलेज नाहन में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एनएसयूआई के छात्र नेता। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय नाहन में सोमवार को एनएसयूआई ने छात्रों की मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा विशेषरूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहाकि पिछले दो वर्षों से पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इससे छात्रों और युवाओं के जीवन पर बहुत असर पड़ा है। युवाओं के रोजगार चले गए, छात्र वर्ग शिक्षा से वंचित रह गए लेकिन सरकार ने छात्रों और युवाओं के पक्ष में कोई उचित कार्य नहीं किए।
उन्होंने कहा कि विवि प्रबंधन ने कॉलेज और विद्यालयों के बंद होने के बावजूद न केवल पूरी फीस वसूली, बल्कि फीस में भी वृद्धि की। जिलाध्यक्ष ने कहा यदि समय रहते सरकार ने छात्रों के पक्ष में उचित कार्य नहीं किए तो एनएसयूआई गांव-गांव जाकर सरकार के खिलाफ उनके कारनामों का प्रचार करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, जिला महासचिव और प्रभारी नाहन कॉलेज अंकुर चौहान, जिला सचिव विक्रम शर्मा, प्रवक्ता रोहित, नाहन कैंपस अध्यक्ष आदित्य, कार्यकारिणी सदस्य रितिक, चेतन और पीयूष आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें