फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 100 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने लिया रग्बी का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर 15-16 जून को कुल्लू के निरमंड और 16-17 जून को बिलासपुर में होंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में रग्बी खेल को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 100 से अधिक युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। रग्बी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश व एसजेवीएन के सहयोग से आयोजित निशुल्क जिला स्तरीय रग्बी विकास शिविरों का आयोजन हो रहा है। अब राज्य की अंडर-18 टीम के लिए प्रतिभा खोज अभियान शुरू कर दिया गया है, जो अगले महीने राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रदेश महासचिव विशाल सारिन ने बताया कि सभी शिविर पूरी तरह निशुल्क आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का लक्ष्य रग्बी को प्रदेश के हर जिले तक पहुंचाना और युवाओं के लिए खेल के नए अवसर सृजित करना है। शिविर 15-16 जून को कुल्लू जिले के निरमंड, 16-17 जून को बिलासपुर तथा इसके बाद शिमला में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक जिला शिविर से लगभग आठ प्रतिभाशाली लड़के और लड़कियों का चयन किया जा रहा है। इन खिलाड़ियों को 21 जून को शिमला में आयोजित अंतिम चयन परीक्षण में बुलाया जाएगा, जहां हिमाचल प्रदेश अंडर-18 रग्बी टीम का गठन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी जुलाई के प्रथम और द्वितीय सप्ताह में हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

विशाल सारिन व धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि अब तक नालागढ़ और मंडी जिलों में दो शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। दून पब्लिक स्कूल नालागढ़ व मंडी शिविरों में कुल मिलाकर लगभग 105 खिलाड़ियों, जिनमें 25 लड़कियां और 80 लड़के शामिल हैं, उनको बेसिक कॉन्टैक्ट रग्बी का प्रशिक्षण दिया गया। इस पहल का उद्देश्य रग्बी को गांव-गांव और स्कूल स्तर तक पहुंचाना तथा राज्य के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है। शिविरों में खिलाड़ियों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के पीटीआई, खेल अध्यापकों और प्रशिक्षकों को भी रग्बी के नियमों, प्रशिक्षण पद्धतियों से संबंधित जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें