फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंबर ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता, पाया 25 हजार इनाम

विज्ञापन
झिमिधार में आयोजित कबड्डी स्पर्धा के समापन मौके पर ट्राफी के साथ के विजेता टीम। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ के झिमिधार में तीन दिवसीय शनोल मेले के अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता की ट्रॉफी डिम्बर ने अपने नाम की। अंतिम मुकाबले में डिम्बर ने पड़िया टीम को हराकर ट्रॉफी जीती। समापन समारोह में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया जिसमें विजेता टीम डिम्बर को 25 हजार और उपविजेता टीम पड़िया को 11 हजार नकद और दोनों को ट्रॉफी दी गई। इस अवसर पर रीना कश्यप ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और सभ्यता के परिचायक हैं जिनका संरक्षण एवं संवर्धन करना समय की आवश्यकता बन गई है ताकि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति का बोध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जय राम सरकार ने अपने साढे़ तीन वर्ष के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया है। उनके नेतृत्व में पच्छाद भी एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनने की राह पर अग्रसर है।
इस मौके पर विधायक ने झिमिधार खेल मैदान में सुरक्षा दीवार के लिए दो लाख, शमशानघाट गनोह के लिए दो लाख, झिमिधार में मंच की सीलिंग के लिए 50 हजार, झिमिधार से चेड़िया संपर्क मार्ग के लिए 50 हजार, ग्राम पंचायत नेहरटी भगोट की प्रत्येक महिला मंडल और युवक मंडल को पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान उनके साथ पंचायत समिति राजगढ़ की अध्यक्ष सरोज शर्मा, हाब्बन पंचायत की प्रधान रीना ठाकुर भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें