फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारापुर टीम ने सैनवाला को हराकर जीती क्रिकेट ट्रॉफी

विज्ञापन
धौलाकुआं में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता भारापुर टीम को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। धौलाकुआं ग्राम पंचायत युवा क्लब भारापुर की ओर से आयोजित क्रिकेट स्पर्धा की ट्रॉफी भारापुर टीम ने जीत ली है। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला भारापुर और सैनवाला के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भारापुर टीम ने जीत दर्ज करके क्रिकेट ट्रॉफी-2021 अपने नाम की।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्यातिथि समाजसेवी संजय चौधरी ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम यूथ क्लब भारापुर को 8100 रुपये और उपविजेता टीम को 3100 रुपये की ईनाम राशि प्रदान की। इस दौरान मुख्यातिथि ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल पर ध्यान देने की बात कही ताकि बेहतर खेल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीडीसी सदस्य कृष्ण लाल, धौलाकुआं पंचायत के उपप्रधान तेजवीर सिंह, धौलाकुआं वार्ड सदस्य अनिल कुमार और रमेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें