फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महाभारत काल से प्रचलित ठोडा प्रतियोगिता होगी कुंथल पशोग में

विज्ञापन
विज्ञापन
10 और 11 अगस्त को होगी दो दिवसीय जिला स्तरीय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। महाभारत काल से प्रचलित जिला स्तरीय ठोडा प्रतियोगिता का आयोजन कुंथल पशोग में 10 और 11 अगस्त को होगा। ठोडा दल सिरमौर के प्रधान संत राम मनसैइक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ठोडा संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिला सिरमौर की सभी टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठोडा युगों-युगों से प्रचलित महाभारत कालीन परंपरा है। पहले दिन 10 अगस्त को ग्रुप स्टेज प्रतियोगिता और 11 अगस्त को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला सिरमौर ठोडा जोन के मुख्य सलाहकार धनीराम वर्मा करेंगे। वहीं समापन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अरुण मेहता शिरकत करेंगे। समापन अवसर पर पद्मश्री विद्यानंद सरैक व प्रदेश सचिव ठोडा संघ ओपी मेहता विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें