फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब स्कूल में बैठने को जगह नहीं, कमरे कम

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएमसी ने बैठक कर कमरे बढ़ाने की सरकार से मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालाअंब में वीरवार को एसएमसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्यालय में छात्रों की बढ़ती संख्या और कमरों की कमी पर मंथन किया गया। एसएमसी ने सरकार और विभाग दोनों से उक्त समस्याओं का हल शीघ्र करने की मांग की है।
विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सोनू राणा ने बताया कि विद्यालय में छठी से लेकर दसवीं कक्षा तक 650 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। विद्यालय में विद्यार्थियों की अधिक संख्या के कारण एक कमरे में कक्षा लगाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति ने विभाग और सरकार से कालाअंब विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप कमरों और अध्यापकों की संख्या शीघ्र बढ़ाने मांग की है। इस मौके पर बबलू चौहान, उषा देवी, और इलियाज खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें