फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मेडिकल कॉलेज नाहन के भवनों को दिए जाएंगे अलग-अलग नाम

Thu, 11 Apr 2024 06:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हर भवन में मिलने वाली सुविधाओं का पता लगेगा बाहर लगे बोर्ड से
विज्ञापन

- भवनों की जानकारी न होने के चलते अकसर भटक जाते हैं रोगी और तीमारदार
धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। नाहन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में रोगियों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रबंधन भवनों के अलग-अलग नाम रखेगा। मरीजों को हर भवन में मिलने वाली सुविधाओं का पता बाहर लगेे बोर्ड में माध्यम से मिलेगा। इसको लेकर काम शुरू कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के बाद यहां भवनों की संख्या में भी इजाफा हुुआ है जिससे भवनों की जानकारी न होने के चलते मरीज और तीमारदार भी भटक जाते हैं। मरीजों को असुविधा न हो, इसके लिए अस्पताल प्रशासन नई पहल शुरू करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार भवनों के नाम ए ब्लॉक, बी और सी की तरह होंगे। मेडिकल कालेज नाहन में हर रोज हजारों मरीज इलाज करवाने आते हैं, लेकिन भवनों की सही जानकारी न होने से वे अकसर भटक जाते हैं। अब भवन को नाम देने से मरीजों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

इनसेट

मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में रोगियों और तीमारदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भवनों के नाम रखे जाएंगे। भवनों के बाहर बोर्ड भी लगाए जाएंगे ताकि रोगियों के समय की बचत हो सके।
विज्ञापन

-डा. अमिताभ जैन, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें