फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वर्ग में ईशानवी और पुरुष वर्ग में दीविक रहे अव्वल

विज्ञापन
नाहन में टेबल टेनिस स्पर्धा की विजेता छात्रा को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि प्रो अमर सिंह चौहान। स? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर टेबल टेनिस संघ की ओर से हिंदू आश्रम नाहन में आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में ईशानवी और पुरुष वर्ग में दीविक ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेवी प्रो. अमर सिंह चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि माता पद्मावती सोसायटी के चेयरमैन अनिल जैन और सेवानिवृत्त प्रोफेसर जया चौहान विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में लड़कियों के अंडर-11 वर्ग में सिद्धिका, हर्षिका व काव्या, लड़कों के वर्ग में आरव गुप्ता, रूद्राक्ष और मनन ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

लड़कियों की अंडर-13 वर्ग में अक्षरा अग्रवाल, हर्षिका व सिद्धिका, लड़कों के वर्ग में आरव गुप्ता, विनायक व हर्षिल, लड़कियों के अंडर-15 वर्ग में ईशावनी, पावनी व ऐलिना, लड़कों के वर्ग में आरव गुप्ता, दक्ष ठाकुर और आराध्य सेमवाल ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में पावनी, ईशानवी व अक्षरा, लड़कों के वर्ग में शिवम, अक्षय जैन व आरव गुप्ता, लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में ईशानवी, पलक व पावनी, लड़कों के वर्ग में शिवम, अक्षय जैन और दीविक ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर बाजी मारी। इसी प्रकार महिलाओं के वर्ग में ईशानवी ने पहला, पावनी ने दूसरा और पलक ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में दीविक ने पहला, मेहुल ने दूसरा और अनन्त देव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर संघ की सचिव शिवानी अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्विनी ठाकुर, कमलेश, अंशुल जोशी आदि मौजूद रहे।

नाहन में मुख्य अतिथि के साथ टेबल टेनिस प्रतियोतगिता के विजेता खिलाड़ी एवं अन्य। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें