फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में चुनी अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट टीम

विज्ञापन
चौगान मैदान में ट्रायल के दौरान शॉट खेलता खिलाड़ी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर क्रिकेट संघ ने नाहन के चौगान मैदान में रविवार को क्रिकेट ट्रायल आयोजित किए। इस दौरान अंडर-16 और अंडर-19 वर्ग की क्रिकेट टीम का चयन किया गया। ट्रायल के दौरान जिलेभर से आए युवा क्रिकेटरों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान संजय पंडित, सुभाष चौधरी, मोहन प्रकाश, विरेंद्र शर्मा, अहसान अहमद ने चयनकर्ता की भूमिका अदा की। अंडर-16 टीम में उज्ज्वल चौहान, वासुदेव, आयुष ठाकुर, अभिनव चौहान, आशीष धवन, शबीर, कृष जैन, नवनीत सिंह, योगेश पंवार, हर्ष ठाकुर, शौर्य ठाकुर, सुजैल शर्मा, अंशुल पंवार, ओम बग्गा, हार्दिक शर्मा, रूद्र ठाकुर, शिवांश शर्मा, आयुष त्रिपाठी, कृष्णा शर्मा, कनिष्क, रौनक तोमर और हर्ष ठाकुर का चयन किया गया।
जबकि अंडर-19 टीम में अंश, साहिल, अचल देव, तनिष्क, रोहित शर्मा, तरुण ठाकुर, हार्दिक जिंदल, नमन नारायण चौधरी, लकी सिंह, रोहित कुमार, अक्षित कुमार, आशीष शर्मा, अजय ठाकुर, देवांश शर्मा, वरुण मोहिल, अक्षत मुटानी, उज्ज्वल शर्मा, यशवंत ठाकुर, सुकेश शर्मा, श्रेय बसंल, हैप्पी, दीक्षांत का चयन किया गया।
विज्ञापन

संघ के महासचिव राजेंद्र बब्बी ने कहा कि चयनित खिलाड़ी बहुत जल्द राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता से पहले इनका शिविर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें