फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। थाना माजरा के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना माजरा में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मित्तल सिंह निवासी बेहड़ेवाला ने इस बारे में थाना माजरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार इसे बेहड़ेवाला के ढाबा मालिक अमरजीत ने फोन कर सूचित किया गया उसके पिता को अज्ञात ट्रक टक्कर मारकर फरार हो गया। इस घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को जुनेजा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। यहां पर गंभीर हालत के चलते घायल को यमुनागर रेफर किया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस उपाधीक्षक बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें