फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के विद्यालयों में लौटी रौनक, खुश नजर आए विद्यार्थी

विज्ञापन
सिरमौर के नाहन में स्कूल खुलने के बाद ब्वॉयज स्कूल पहुंचे विद्यार्थी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। लंबे अंतराल के बाद सिरमौर के कई स्कूलों में सोमवार को रौनक लौटी। पहले दिन 10वीं और जमा दो की कक्षाओं में विद्यार्थियों की 50 फीसदी से अधिक उपस्थिति रही। कोविड महामारी के बीच लंबे समय बाद स्कूलों को खोलने के फैसले को अभिभावकों और छात्रों ने सही बताया।
विज्ञापन

छात्रों का कहना था कि स्कूल नियमित न खुलने से पढ़ाई चौपट हो रही है। इससे छात्रों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि स्कूल नियमित खुले तो छात्रों को इसका फायदा होगा। बहरहाल, सोमवार को स्कूल पहुंचते ही छात्र काफी खुश नजर आए।
जिला मुख्यालय नाहन के स्कूलों में छात्रों की संख्या काफी अधिक रही। हालांकि जिले के कई विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम भी दर्ज की गई। कुल मिलाकर सोमवार को 10वीं कक्षा के 53 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। जबकि, जमा दो के विद्यार्थियों के स्कूल पहुंचने का आंकड़ा 56 फीसदी दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद ने बताया कि पहले दिन 10वीं और जमा दो कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति 50 फीसदी से अधिक दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि पहला दिन होने के कारण भले ही आंकड़ा कम रहा लेकिन आगे बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत होने के आसार हैं।
.........
संगड़ाह के स्कूलों में कम पहुंचे विद्यार्थी
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में काफी कम संख्या में विद्यार्थी पहुंचे। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगड़ाह में जमा दो कक्षा में 93 छात्रों में से 35, दसवीं कक्षा में 90 छात्रों में से 69 छात्रों ने ही उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके अलावा लाना पालर में जमा दो कक्षा में 35 में से 22 और दसवीं में 34 में से 16, लुधियाना में जमा कक्षा में 42 में से 20 और दसवीं में 77 में से 27 छात्र हुए। सैंज स्कूल में जमा दो कक्षा में 23 में से 21 और दसवीं में 32 में से 15 छात्रों ने ही उपस्थिति दर्ज करवाई।
अध्यापक आरके सिंह, प्रवीण कुमार, दीपक भारद्वाज, अजय शर्मा आदि ने बताया कि विद्यालयों में कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में पहले तीन दिन बोर्ड कक्षाओं के छात्र जबकि अन्य तीन दिनों में नौवीं और ग्यारहवीं के छात्र स्कूल आएंगे।
विज्ञापन

...........
..हितेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें