फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सराहां-रेणुका घाटो बस सेवा के नियमित रूप से न चलने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-सप्ताह में दो-तीन दिन बंद रह रही बस, निजी वाहनों का लेना पड़ रहा सहारा
विज्ञापन


-बस सेवा को नियमित नहीं किया तो परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलेंगे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की सराहां-रेणुका घाटो बस सेवा के नियमित रूप से संचालित न होने से क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। बस सेवा के बार-बार प्रभावित होने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।
बस सेवा के अनियमित संचालन से क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायतों के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट के माध्यम से सराहां, बनाहां धिनी, बजगा, बागथन, लाना बांका, धार टिक्करी, डिंगर किन्नर, नहर सवार सहित रेणुका विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों के लोग लाभान्वित होते हैं। पिछले कुछ समय से यह बस सप्ताह में दो से तीन दिन तक बंद रह रही है। ऐसे में छात्रों, कर्मचारियों, बुजुर्गों और अन्य यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जब भी विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया जाता है तो कभी बस खराब होने तो कभी बसों की कमी का हवाला दिया जाता है। बजगा पंचायत के पूर्व प्रधान मान सिंह, बनाहां धिनी पंचायत के पूर्व प्रधान अनूप शर्मा, बागथन पंचायत के पूर्व उपप्रधान अनूप ठाकुर, नेहरसवार पंचायत की पूर्व प्रधान कल्पना शर्मा, राजेंद्र प्रसाद और हरिदास शर्मा ने सरकार और परिवहन विभाग से बस सेवा को नियमित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से मिलकर अपनी समस्या उनके समक्ष उठाएगा।
विज्ञापन

सराहां बस अड्डा प्रभारी जगमोहन सिंह ने बताया कि बसों की कमी के कारण इस रूट पर कभी-कभी सेवा प्रभावित हो रही है। जैसे ही अतिरिक्त बसें उपलब्ध होंगी, सराहां-रेणुका घाटो रूट सहित प्रभावित रूटों पर बस सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें