फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बिजली, पानी, सड़क, परिवहन से जुड़ी 86 शिकायतें पहुंची प्रशासन के द्वार

विज्ञापन
कमलाड़ पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में प्रदर्शनियों का जायजा लेते विधानसभा उपाध्यक
विज्ञापन

विज्ञापन
खबर-3
सचित्र-
बिजली, पानी, सड़क, परिवहन से जुड़ी 86 शिकायतों की हुई सुनवाई
रेणुका क्षेत्र के कमलााड़ में आयोजित हुआ सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम
ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क को 20 करोड़ से किया जाएगा अपग्रेड : विनय
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों प्रदेश में भयंकर प्राकृतिक आपदा मेंं निजी व सरकारी भवनों के साथ-साथ जनजीवन को भारी नुकसान पहुंचा है लेकिन प्रदेश सरकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद भी लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने का भरपूर प्रयास किया है। जबकि केंद्र सरकार से कोई विशेष पैकेज प्रदेश को नहीं मिला।
विधानसभा उपाध्यक्ष ददाहू तहसील के अंतर्गत कमलाड़ पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ददाहू से बेचड़ का बाग सड़क को अपग्रेड करके उसे पर 20 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। साथ ही नाड नोटी सड़क को भी विधायक प्राथमिकता में लाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान बिजली, पानी, सड़क, परिवहन व डंगों आदि के निर्माण से जुड़ी 86 शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा गया। इनमें से अधिकतर शिकायतों का निपटारा मौके पर ही किया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपा गया। इससे पूर्व उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन करके लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही क्षेत्र के 13 लाभार्थियों से जनसंवाद भी किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त एलआर वर्मा, तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर, रेणुका बांध परियोजना के महाप्रबंधक आरके चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कमलाड़ पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में प्रदर्शनियों का जायजा लेते विधानसभा उपाध्यक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें