उज्ज्वल प्रधान और महेश चौधरी बने उपप्रधान
दिव्यांग कल्याण संघ सिरमौर ने चुनी पांवटा इकाई की कार्यकारिणी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। दिव्यांग कल्याण संघ जिला सिरमौर के प्रधान राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें पांवटा साहिब इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक में मुख्य सलाहकार सुरेंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
नई गठित कार्यकारिणी में उज्ज्वल कुमार को प्रधान और महेश चौधरी को उपप्रधान नियुक्त किया गया। जबकि कर्ण कुमार को सचिव, अशोक कुमार को मुख्य सलाहकार, मोहित कुमार को प्रेस सचिव, रवि कुमार को सदस्य, इस्लाम को कोषाध्यक्ष, कर्मदत्त व इशरद को सदस्य चुना गया।
बैठक में जिला संघ की ओर से जिला उपाध्यक्ष किशन रावत, जसवीर समेत जैतून, अली मोहम्मद और इस्लाम भी मौजूद रहे।
-संवाद