फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पहले बनी सड़क जगह-जगह से उखड़ी

विज्ञापन
पच्छाद विस क्षेत्र की दभाड़ा-बड़ी भूं-पड़ाहां सड़क पर आनन-फानन में किया पैचवर्क । - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दभाड़ा-बड़ी भूं-पड़ाहां सड़क जगह-जगह उखड़ी गई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत यह सड़क बनी है। सड़क को बने तीन साल हुए हैं और कई जगह से उखड़ गई है। ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सड़क उखड़ने से उपजे रोष को देखते हुए विभाग ने आनन-फानन में जहां-जहां से टारिंग उखड़ी है, उसका पैचवर्क भी कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि एक करोड़ 40 लाख से बनी इस सड़क का कार्य अभी थमा ही था कि जगह-जगह से उखड़ना शुरू हो गई है। जो सीधे-सीधे कार्य में हुई लापरवाही को दर्शाता है।
स्थानीय लोगों में गणेश दत्त, हरकेश शर्मा, प्रवीण, भगत राम, अरुणा सेवल व अमीचंद ने कहा कि सरकार को हमने लाखों रुपये की जमीन गिफ्ट डीड की थी ताकि एक बेहतर सड़क उनको मिल सके। दभाड़ा-बड़ी भूं-पड़ाहां सड़क पर जनता के टैक्स का करोड़ों रुपये लगाया गया है। काम में कोताही बरती गई है। सड़क कई जगह उखड़ रही है। उन्होंने लोनिवि और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष प्रकट किया है। ग्रामीणों ने मांग की कि इस सड़क की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए। उन्होंने मांग की कि इस सड़क की टारिंग भी अविलंब दोबारा से करवाई जाए।
विज्ञापन

लोनिवि डिलमन कार्यालय के सहायक अभियंता चंद्रशेखर ने कहा कि सड़क बनने के तुरंत बाद बरसात शुरू हो गई थी। जिस कारण सड़क बीच-बीच में टूटी है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार से पांच साल तक इसकी मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें