फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के लिए जिम्मेदार कौन : रावत

विज्ञापन
प्रताप सिंह रावत, जिला प्रवक्ता सिरमौर भाजपा।
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन


भाजपा के जिला प्रवक्ता बोले, रेणुका की सत्ता एक ही परिवार के हाथ में रही

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/संगड़ाह(सिरमौर)। रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है। यह सवाल रेणुका की तमाम जनता के मन में है। प्रेस को जारी बयान में भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने कहा कि रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र की सत्ता लगातार एक ही परिवार के हाथों में रही है इसलिए रेणुका की जनता बदहाल सड़कों एवं बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित सवाल भी इन्हीं से पूछेगी।
विज्ञापन


रावत ने रेणुका के कांग्रेसी विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार से सवाल करते हुए पूछा है कि आप इससे पूर्व लोक निर्माण विभाग के मुख्य संसदीय सचिव एवं विधानसभा उपाध्यक्ष जैसे सांविधानिक पद पर रह चुके हैं और वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं। इसके बाद भी रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र की सड़कों के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के भी बहुत ही खस्ता हाल हैं। रावत ने कहा कि यदि रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र में सड़कों की हालत ठीक होती तो शायद आए दिनों दुर्घटनाएं न होती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसका खमियाजा 2027 के चुनाव में क्षेत्र के विधायक समेत पूरे प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को भुगतना पड़ेगा।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें