फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पच्छाद के अधिकतर संपर्क मार्ग बदहाल, गड्ढों और उखड़ी सड़क पर सफर मुश्किल

विज्ञापन
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मडीघाट-सुल्तानपुर मार्ग। ग्राउंड रिपोर्ट। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन


सचित्र





संवाद न्यूज एजेंसी
नैनाटिक्कर (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर ग्रामीण संपर्क मार्गों की हालत इन दिनों बदहाल बनी हुई है। सड़कों पर जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढे और उखड़ी टारिंग लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। हालात यह हैं कि वाहन चालकों को इन मार्गों पर गड्ढों से बचते हुए वाहन निकालने पड़ रहे हैं। कई जगह सड़क की हालत इतनी खराब है कि दोपहिया वाहन चालकों को भी संभलकर सफर करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़कों की मरम्मत की मांग की जा रही है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
सराहां-चंडीगढ़, पच्छाद-नारग और प्रेमनगर-चाडोग मार्ग के अलावा नैनाटिक्कर-ढंगयार व मढ़ी घाट-सुल्तानपुर संपर्क मार्ग पर भी कई स्थानों पर सड़क की हालत खराब है। कहीं टारिंग उखड़ चुकी है तो कहीं गहरे गड्ढों के कारण वाहनों को निकालना मुश्किल हो रहा है। बरसात के दौरान इन मार्गों पर पानी और कीचड़ जमा होने से परेशानी और बढ़ जाती है। सड़क किनारे नालियां और डंगे क्षतिग्रस्त होने से भी सड़क को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

इन सड़कों पर रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों का कहना है कि खराब सड़क के कारण वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। गड्ढों से बचने के चक्कर में सामने से आने वाले वाहनों को रास्ता देना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में अधिक समय लगता है। स्कूली विद्यार्थियों को भी रोजाना खराब और फिसलन भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात में कई जगह सड़क बंद होने से ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।
सड़कों की बदहाली का सीधा असर किसानों और बागवानों पर भी पड़ रहा है। पच्छाद क्षेत्र में टमाटर, अदरक और अन्य नकदी फसलों का उत्पादन होता है। किसान अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने के लिए इन्हीं संपर्क मार्गों पर निर्भर हैं। सड़क खराब होने से माल ढुलाई में देरी होती है। वाहनों में रखी फसल को झटके लगने से नुकसान होने की आशंका रहती है। समय पर मंडी न पहुंचने से किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।
-जगदीश चंद ने बताया कि मढ़ी घाट-सुल्तानपुर सड़क की हालत ऐसी है कि समझ नहीं आता कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। इस मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।


-पूर्व पंचायत सदस्य प्यारे लाल का कहना है कि प्रेमनगर-चाडोग मार्ग की हालत इस समय बदहाली की तस्वीर बयां कर रही है। सड़क खराब होने से आम जनता के साथ वाहन चालकों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने सरकार से पच्छाद क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


-बाक्स
पीडीएनए 2025 के तहत पैचवर्क का टेंडर
लोक निर्माण विभाग सराहां के कनिष्ठ अभियंता सुमित सोहल ने बताया कि पच्छाद क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की हालत सुधारने के लिए पीडीएनए 2025 के तहत पैचवर्क का टेंडर किया गया है। जिन सड़कों की हालत खराब है, उनकी मरम्मत करवाई जा रही है।

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मडीघाट-सुल्तानपुर मार्ग। ग्राउंड रिपोर्ट। संवाद

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मडीघाट-सुल्तानपुर मार्ग। ग्राउंड रिपोर्ट। संवाद

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मडीघाट-सुल्तानपुर मार्ग। ग्राउंड रिपोर्ट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें