फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक फंसने से 13 घंटे बंद रहा रेणुकाजी-संगड़ाह मार्ग

विज्ञापन
रेणुकाजी-संगड़ाह सड़क पर खड़कोली के समीप फंसा खराब ट्रक। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। रेणुकाजी-संगड़ाह सड़क पर खड़कोली के समीप खराब हुए ट्रक ने 13 घंटे आवाजाही बंद रखी। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दर्जनों वाहन सड़क के दोनों ओर जाम में फंसे रहे। इस दौरान एक एंबुलेंस भी कुछ घंटे जाम के बीच फंस गई। इसके साथ-साथ एक ट्रक संगड़ाह बाजार और संगड़ाह-पालर संपर्क मार्ग पर डंगा धंसने से भी फंसा रहा।
विज्ञापन

संगड़ाह क्षेत्र में शुक्रवार को एक साथ तीन ट्रक अलग-अलग जगह फंसने से वाहन चालकों और यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। जानकारी के अनुसार रेणुकाजी-संगड़ाह सड़क पर रात करीब 12 बजे खड़कोली के समीप बजरी से लदा एक ट्रक बीच रास्ते में खराब हो गया। ट्रक का कोई हिस्सा टूटने के कारण ट्रक करीब 13 घंटे सड़क के बीच रहा।
शुक्रवार सुबह कई बसें और छोटे-बड़े कई वाहन न तो रेणुका की ओर जा सके और न ही संगड़ाह की ओर जा पाए। दोपहर बाद करीब एक बजे यह मार्ग ट्रक ठीक होने के बाद आवागमन के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

इस मार्ग पर फंसी गाड़ियां अभी संगड़ाह से निकली ही थीं कि बस अड्डा बाजार सगड़ाह से करीब 200 मीटर के दूरी पर ददाहू की ओर जा रहे चूना पत्थर से लदे ओवरलोड ट्रक के पट्टे टूटने के कारण यह बीच रास्ते में फंस गया, जिसे ठीक करने में चार घंटे लग गए। यह सड़क साढ़े बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाई। इस दौरान पुलिस ने संगड़ाह में बीच रास्ते में खराब हुए ट्रक का चालान भी काटा। इसके साथ-साथ संगड़ाह-लाना पालर सड़क पर पालर के समीप सड़क का डंगा धंसने के कारण एक और ट्रक बीच रास्ते में फंस गया, जिसे दो घंटे के बाद वहां से निकाला गया।
इस दौरान इन तीनों स्थानों पर दर्जनों गाड़ियां और कई बसें फंसने के कारण उसमें सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब हो कि रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में बनी सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है, जिसमें कोई गाड़ी बीच रास्ते में फंस जाए तो दूसरी गाड़ी को निकलने के लिए जगह ही नहीं बचती। वहीं, सड़क पर डंगे भी खस्ताहाल हो गए हैं। सड़क पर जगह-जगह मलबा गिरने और भूस्खलन के चलते वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि सड़क पर तीन जगह फंसे ट्रकों को निकाल लिया गया है। इसके बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें