फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिरमौर ओपी जम्वाल ने किया पांवटा क्षेत्र में थानों का निरीक्षण

विज्ञापन
पांवटा पुलिस थाना के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से बातचीत करते एसपी सिरमौर ओ? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। एसपी सिरमौर ओमापति जम्वाल ने पांवटा साहिब के पुलिस थानों, चौकियों और राज्या सीमा बैरियरों का जायजा लिया। जिले में नियुक्ति के बाद वह पहली बार पांवटा क्षेत्र के थानों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान एसपी ने कहा कि पांवटा साहिब के साथ उत्तराखंड और हरियाणा राज्यों की सीमा क्षेत्र लगते हैं। इसके चलते आपराधिक मामलों के लिए यह क्षेत्र संवेदनशील रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध, नशा तस्करी पर अंकुश लगाया जाएगा। संवेदनशील राज्य के सीमा बैरियरों पर चौकसी बरती जाएगी। एसपी सिरमौर ने पांवटा साहिब थाना, माजरा, पुरुवाला, राजबन चौकी, रामपुरघाट पुलिस पोस्ट, सीमावर्ती क्षेत्र हरियाणा के बहराल और उत्तराखंड के गोविंदघाट बैरियरों का निरीक्षण किया।
एसपी ने डीएसपी बीर बहादुर और एसएचओ पांवटा अशोक चौहान से बातचीत की और आपराधिक लंबित मामलों के बारे में पूरी जानकारी ली। क्षेत्र में आपराधिक मामलों और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें