फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुरधार में सड़क खराब, पैदल चलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
हरिपुरधार में खस्ताहालत सड़क पार करते स्कूली बच्चे। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
हरिपुरधार (सिरमौर)। हरिपुरधार में सड़क की दशा खराब हो गई है। लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चे झेल रहे हैं। पैदल चलकर भी बच्चों को स्कूल जाने में समय लग रहा है। वहीं, सड़क से वाहन पार होते ही बच्चों के कपड़े तक खराब हो रहे हैं। हरिपुरधार
विज्ञापन

बाजार से स्कूल जाने वाली सड़क पर गड्ढों की भरमार है। गड्ढे पानी और कीचड़ से भरे हैं।
बच्चे जब स्कूल जाते हैं तो स्कूल पहुंचने से पहले ही उनके कपड़े कीचड़ से खराब हो रहे हैं। कई बच्चे तो इतने परेशान हैं कि स्कूल जाने से कतराने लगे हैं। लोक निर्माण विभाग ने कुछ दिन पहले हरिपुरधार-नाहन सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने के प्रयास भी किए।
पिछले चार पांच दिन से लगातार हो रही बारिश से सड़कों की हालत एक बार फिर खराब हो गई है। लोक निर्माण विभाग के पास मजदूरों की भारी कमी होने से मरम्मत कार्य धीमी गति से चल रहा है। अधिशासी अभियंता संगड़ाह आरके शर्मा ने बताया कि पैचवर्क का टेंडर लगा दिया है। अगले वर्ष हरिपुरधार से संगडाह तक पूरी सड़क को पक्का कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इंटरलॉक टाइलें लगाने की उठी मांग
हरिपुरधार के मुख्य बाजार में तो इंटरलॉक लगाई जा चुकी हैं। लेकिन, नाहन, शिलाई, सोलन व विश्राम गृह की ओर जाने वाली सड़कों पर खस्ताहाली के चलते इंटरलॉक टाइलें लगाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। नाहन सड़क पर गैस एजेंसी तक टाइल्स लगाने की मांग की जा रही है। शिलाई सड़क पर सब्जी मंडी और सोलन सड़क पर खरोटी तक टाइलें लगाने की मांग उठ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें