फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका मेला मैदान में प्लाटों का आवंटन कार्य आज से

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के मध्यनजर रेणुका मेला मैदान में मरम्मत कार्य करते कामगार। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की तैयारियां को लेकर लोनिवि ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उपायुक्त के आदेशों के बाद मेला मैदान को समतल करने के साथ ही उसे टॉरिंग करके पक्का किया जा रहा है। यहां तक कि कई वर्षों बाद स्नानघाट मार्ग की दशा को भी सुधारा जा रहा है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को ठेके पर देकर मुस्तैदी के साथ कार्य को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन

उधर, मेले को लेकर संत महात्मा भी अपनी तैयारियाें में जुटे हुए हैं। यहां श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उपायुक्त एवं रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष राम कुमार गौतम ने विभागों को 10 नवंबर तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दे रखें हैं। मेला मैदान में प्लाट वितरित किए जाने के साथ ही रौनक दिखना शुरू हो जाएगी।
व्यापारियों को प्लाट सात नंबर से आवंटित किए जाएंगे। इसको लेकर राजस्व विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सभी प्लाट खुली बोली के आधार पर दिए जाएंगे। इसको लेकर मेला मैदान में 345 प्लाटों को तैयार किया गया हैं। स्थानीय गिरि नदी पर भी अस्थायी पुल के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। वहीं पुलिस विभाग भी मेले से संबंधित ट्रैफिक प्लान तैयार करने में जुटा हुआ है। इसको लेकर जिला पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने वीआईपी सुरक्षा के साथ-साथ मेला स्थल का दौरा भी किया। उन्होंने मेला क्षेत्र में पुलिस सहायता कक्ष और कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार ददाहू चेतन चौहान ने बताया कि व्यापारियों को प्लाट सात नवंबर से बोली के आधार पर वितरित किए जाएंगे। मेले से संबंधित तमाम व्यवस्थाएं भी 10 नवंबर तक पुरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें