श्रीराम के राज्यभिषेक के साथ श्री राम नाट्य क्लब बदरीपुर द्वारा आयोजित रामलीला का हुआ समापन। सं
रामलीला मंचन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को आगे बढ़ाना : कपूर
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री राम नाट्य क्लब बद्रीनगर की रामलीला मंचन बहुत ही भव्य रूप से किया गया। इस मंचन में श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के वापस लौटने पर अयोध्यावासियों ने भव्य स्वागत किया। उनके लौटने पर नगरी को दीपक से जगमग किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के राज्याभिषेक से साथ रामलीला का समापन हुआ।
क्लब के अध्यक्ष धनवीर कपूर, उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा, व सचिव पंकज शर्मा ने कहा कि रामलीला मंचन में अंतिम दिन मंगलवार रात को राम-राज्य की स्थापना होने पर चारों ओर खुशियों का वातावरण दृश्य दिखाया गया। श्री राम नाट्य क्लब उन सभी दानी सज्जनों का हार्दिक अभिनंदन करता है जिन्होंने श्री राम की सेवा में किसी न किसी रूप में सेवा की है। इसके उन सभी राम भक्तों एवं जनता जनार्दन का भी कोटि-कोटि अभिनंदन जो प्रतिदिन श्रीराम लीला का मंचन देखने आए। श्री राम नाट्य क्लब सभी सदस्यों एवं कलाकारों का भी मन की गहराइयों से धन्यवाद देता है जिन्होंने अपना मूल्यवान समय श्री राम की सेवा में समर्पित किया।
विशाल जनसमूह द्वारा समर्थन मिलने पर पूरे क्लब की ओर से जनता जनार्दन का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में श्री रामलीला का मंचन भव्य रूप में किया जाएगा। रामलीला मंचन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को आगे बढ़ाना और समाज श्रीराम के चरित्र का प्रसार एवं प्रचार करना है के किस प्रकार श्री राम ने अपना संपूर्ण जीवन समाज को अर्पित कर दिया था। क्लब के अध्यक्ष धनवीर कपूर, उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा, व सचिव पंकज शर्मा ने तमाम मीडिया का भी हार्दिक धन्यवाद किया। जिनके माध्यम से श्रीराम चरित्र कथा को जन-जन तक पहुंचाया गया।