फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खारा, कुकड़ों और टोका के जंगलों में छापे, सात भट्ठियां पकड़ीं

विज्ञापन
पांवटा साहिब के खारा के जंगलों में लाहन नष्ट करते वन कर्मी। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय वन सेवा और भारतीय पुलिस सेवा की महिला अधिकारियों के नेतृत्व में टीम ने अवैध शराब के खिलाफ खारा, कुकड़ों और टोका जंगल में छापामारी की। इस दौरान दो रबड़ ट्यूबों में भरी करीब 2200 लीटर लाहन नष्ट की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस और वन अधिकारियों को गुप्ता सूचना मिल रही थी कि खारा-टोका और कुकड़ों के वन क्षेत्र में अवैध शराब की भट्ठी चलाई जा रही हैं जिस पर भारतीय वन सेवा प्रशिक्षु अधिकारी सुलेखा जगरवार व भारतीय पुलिस सेवा प्रशिक्षु अधिकारी शिवानी मेहला के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम गठित की गई। टीम में वनरक्षक रणवीर, अनिल, अजय, सीमा, वनकर्मी तोताराम और बलबीर शामिल रहे।
टीम ने पांवटा साहिब वनमंडल के खारा-टोका और कुकड़ों के वन क्षेत्र में अवैध शराब की सात भट्ठी को नष्ट किया। छापामारी के दौरान 25 ड्रमों में रखी करीब 2200 लीटर लाहन बरामद हुई। कच्ची शराब से भरी दो रबड़ ट्यूबों को नष्ट करके लाहन को बहा दिया गया। ड्रमों को काट कर नष्ट किया गया।
विज्ञापन

डीएफओ कुणाल अंग्रीश ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम की छापामारी में अवैध शराब और लाहन को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया था। इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें