फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिलाई कॉलेज में स्पेस-टाइम और ब्लैक होल्स पर व्याख्यान

विज्ञापन
​शिलाई कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
-सहायक प्राध्यापक डॉ. संसार चंद ने बच्चों को दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई में विज्ञान प्रसार क्लब के तत्वावधान में स्पेस-टाइम और ब्लैक होल्स : ब्रह्मांड की संरचना को समझना विषय पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जेआर कश्यप के मार्गदर्शन में किया गया। प्रो. रंजना चौहान के स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

उन्होंने विज्ञान प्रसार क्लब की गतिविधियों और ऐसे शैक्षणिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन


व्याख्यान भौतिक विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संसार चंद ने प्रस्तुत किया। उन्होंने स्पेस-टाइम और ब्लैक होल्स की जटिल अवधारणाओं को सरल और रोचक ढंग से समझाया। उन्होंने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत को समझाते हुए न्यूटन और आइंस्टीन के योगदान का उल्लेख किया। साथ ही विशिष्ट सापेक्षता सिद्धांत और सामान्य सापेक्षता सिद्धांत की मूल अवधारणाओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


डॉ. संसार चंद ने अंतरिक्ष विज्ञान, ब्लैक होल्स और ब्रह्मांड से जुड़े कई वैज्ञानिक रहस्यों की जानकारी भी विद्यार्थियों के साथ साझा की। व्याख्यान संवादात्मक रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और विषय के प्रति अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें