फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने पांवटा साहिब में खोला अपना कार्यालय

विज्ञापन
पांवटा साहिब में आम आदमी पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ करते कार्यकर्ता। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आम आदमी पार्टी ने पांवटा साहिब में सोमवार को अपना कार्यालय खोल दिया है ताकि पांवटा विस क्षेत्र में संगठन को मजबूत किया जा सकें। आप पार्टी ने पूरे हिमाचल प्रदेश में अपनी राजनीतिक पैठ और सदस्यता बढ़ाने का आह्वान किया है। पांवटा साहिब विस क्षेत्र में भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश आम आदमी पार्टी के चेयरमैन अजयवीर सिंह गिल ने कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के प्रति लापरवाह है। आंदोलन में किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। निजीकरण में इतनी तल्लीन हो गई कि हर चीज बेच रही है। स्वास्थ्य का हाल बेहाल है। हर विभाग निजी हाथों में दिया जा रहा है।
दिल्ली में आप पार्टी ने विकास को नई दिशा दी है। अब हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी को प्रदेश में मजबूत किया जाएगा जिससे प्रदेश में बदलाव कर सरकार बना सकें। कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी की युवा मोर्चा अध्यक्ष पांवटा संजीव कुमार गर्ग, महासचिव रणजीत सिंह, सह सचिव अमित कुमार और उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शब्बीर अहमद, मोहन सिंह, शिवराम, ललित, ओम सिंह, अमित कुमार, सलीम अहमद, रछपाल सिह, इसप्रीत सिंह, गुरमेल सिंह, पवन, अमन, अभिजीत, हन्नी सिंह, नवीन गर्ग, भानू, सन्नी, प्रभाकर, सद्दाम हुसैन, पंकज कश्यप, हरपाल सिंह, गुरनाम सिंह, रमेश टोनी और दीपक समेत आप पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें