फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबोचा चोरी का उद्घोषित अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस के उद्घोषित अपराधी प्रकोष्ठ (पीओ) ने चोरी के उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पीओ सेल की टीम ने अपराधी गौतम कुमार निवासी करौंदी, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को नागल, मुज्जफर नगर मार्ग सहरानपुर से पकड़ा है।
विज्ञापन

अपराधी के खिलाफ पांवटा थाना में 13 जुलाई, 2014 को धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पांवटा साहिब की अदालत ने 30 मार्च 2022 को गौतम कुमार को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।
इसके बाद सिरमौर पुलिस के अपराधी की धरपकड़ शुरू की और उसे सहारनपुर के नागल से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अपराधी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें