फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नक्ष, गर्वित, मनराज, त्रिशा, यशिका व अभिजीत दौड़ में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नानक मिशन स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के हरिपुर परिसर में नर्सरी और एलकेजी कक्षाओं के विद्यार्थियों की वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्कूल की प्रधानाचार्य बलजीत कौर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया। शारीरिक शिक्षा शिक्षक दीदार सिंह और मोक्षिका पुंडीर ने बताया कि नर्सरी वर्ग की सिंपल रेस में नक्ष ने प्रथम, गुरमेहर ने द्वितीय और रमणीक सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। पिक एंड रन रेस में गर्वित प्रथम, हरमन सिंह द्वितीय और इकनूर सिंह तृतीय रहे। वहीं, जिग-जैग रेस में त्रिशा ने पहला, मोक्ष ने दूसरा और जपनीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एलकेजी वर्ग की सिंपल रेस में मनराज प्रथम, सनमीत सिंह द्वितीय और अथर्व तृतीय रहे। पिक एंड रन रेस में यशिका ने प्रथम, नियति तोमर ने द्वितीय और सिरेज ने तृतीय स्थान हासिल किया। जिग-जैग रेस में अभिजीत माहिया प्रथम, अर्शप्रीत सिंह द्वितीय और देवांश चौधरी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें