बीबीजीत कौर स्कूल मैदान के चारों तरफ किया पौधरोपण
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट यूनियन पांवटा इकाई ने किया पौधरोपण का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट यूनियन पांवटा इकाई की ओर से पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान बीबीजीत कौर स्कूल मैदान के चारों तरफ करीब 150 पौधे रोपे गए।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट यूनियन पांवटा इकाई प्रधान प्रमोद गर्ग व मीडिया प्रभारी डॉ. अजीत पाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षक हम सबका नैतिक जिम्मा है। विश्वभर और भारत में बिगढ़ती पर्यावरण की दशा में संतुलन स्थापित करने को पौधरोपण करना जरूरी है। इसलिए पांवटा इकाई ने रविवार को बीबीजीत कौर स्कूल मैदान के चारों तरफ खाली स्थल पर पौधे रोपे हैं।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट यूनियन पांवटा इकाई के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
संवाद