फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगड़ाह पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से हुआ विनय कुमार का स्वागत

विज्ञापन
संगड़ाह पहुंचने पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार का स्वागत करते कांग्रेस कार्? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। रेणुका के विधायक विनय कुमार प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रविवार को संगड़ाह पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ढोल नगाड़ों के साथ उनका नागरिक अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल से बस अड्डा बाजार तक सरकार के खिलाफ रोष रैली भी निकाली। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा कि मौजूदा सरकार कुछ ही दिनों की मेहमान है। प्रदेश में बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बार-बार सिरमौर आ रहे हैं लेकिन कोई काम होता दिख नहीं रहा है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान, उनकी पुत्रवधू, पंचायत प्रधान नीलम चौहान सहित दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की दामन थामा।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशपाल चौहान, प्रदेश युवा सचिव ओपी ठाकुर, मंडल महासचिव मित्र सिंह तोमर, अधिवक्ता हुकम चंद शर्मा, विनोद कंठ, रेणुका युवा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तेजेंद्र मल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
------
ददाहू में हुआ विनय कुमार भव्य स्वागत
रेणुका के विधायक एवं पूर्व सीपीएस विनय कुमार का प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर रविवार को ददाहू में भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ददाहू बाजार में लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर महासचिव मित्र सिंह तोमर, रामरतन चौहान, मोहनलाल, रविंद्र गोयल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें